CG Eklavya School Admission 2022 : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में सी.बी.एस.ई. पाठ्सक्रम अंतर्गत अनुसूचित जनजाति विद्यार्थियों का वर्ष 2022-23 में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र आमंत्रण की सूचना जिले में संचालित 03 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के कक्षा 7वीं, 8वीं एवं 9वीं में रिक्त सीटों में भर्ती हेतु प्रवेश के लिए दिनांक 21 जुलाई 2022 तक को शाम 05:30 बजे तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र आमंत्रित किया जाता है|
आवेदन कार्यालय कलेक्टर(आदिवासी विकास) कोरबा के कक्ष क्र. 12 में दिनांक 21.07.2022 को संध्या 05:30 बजे तक ही स्वीकार किया जाएगा, अंतिम तिथि के पश्चात् प्राप्त होने वाले आवेदन पत्र पर विचार नहीं किया जावेगा।
CG Eklavya School Admission 2022 : Notification Details
विद्यालयवार रिक्त सीटों की जानाकरी निम्नानुसार है –
- एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छुरीकला वि.खं. कटघोरा – 03 सीट
- एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय लाफा पाली वि.खं. पाली – 04 सीट
- एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय रामपुर पोड़ीउपरोड़ा – 02 सीट
रिक्त सीटों की संख्या – 09

प्रवेश हेतु योग्यता –
जिले के शासकीय/शासकीय मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा 6वीं/7वीं/8वीं सी.बी.एस.ई./स्टेट बोर्ड से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
चयन का आधार कक्षा वार प्राप्त आवेदनों का मैरिट सूची के आधार पर होगा, अंक सामान होने या जनरल प्रमोशन जैसी स्थिति होने पर प्रवेश चयन परीक्षा या लाटरी के माध्यम से विद्यार्थियों का चयन कर जिला स्तरीय समिति के अनुमोदन उपरांत किया जावेगा।

आवेदन के साथ संलग्न किये जाने हेतु दस्तावेजों की सूची –
- उत्तीर्ण कक्षा के अंक सूची की प्रमाणित छायाप्रति ।
- आरक्षित अभ्यर्थियों हेतु सक्षम अधिकारी का स्थायी जाति प्रमाण पत्र।
- छ0ग0 का निवास प्रमाण पत्र।
- प्रमाण पत्रों का एक सेट सत्यापित प्रति।
- पासपोर्ट साईज रंगीन फोटो 02.
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 21 जुलाई 2022
Important Links
The post CG Eklavya School Admission : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में प्रवेश हेतु आवेदन appeared first on CG Naukri.