Collector Office Bilaspur Merit List : कार्यालय कलेक्टर आदिवासी विकास बिलासपुर में मेरिट लिस्ट एवं दावा आपत्ति के लिए विज्ञापन
जिला परियोजना समन्वयक एवं क्षेत्रीय कार्यकर्ता (फिल्ड वर्कर) के नियुक्ति के संबंध में साक्षत्कार उपरांत दावा आपत्ति हेतु अंतिम मेरिट सूची का प्रकाशन की सूचना।
जिला परियोजना समन्वयक एवं क्षेत्रीय कार्यकर्ता (फिल्ड वर्कर) के पद पर नियुक्ति के संबंध में इस कार्यालय के पत्र क्रमांक/वन अधि. / नियुक्ति/2022-23/484 बिलासपुर, दिनांक 01/06/2022 एवं पत्र कमांक 760 दिनांक 27.06.2022 के द्वारा विज्ञापन प्रकाशित किया गया था। जिसका साक्षात्कार दिनांक 03.08.2022 को सम्पन्न हुआ। साक्षात्कार उपरांत दावा आपत्ति हेतु मेरिट सूची प्रकाशित किया जा रहा है।
संस्था का नाम – | कार्यालय कलेक्टर आदिवासी विकास बिलासपुर छत्तीसगढ़ |
पदों के नाम – | जिला परियोजना समन्वयक एवं क्षेत्रीय कार्यकर्ता (फिल्ड वर्कर) |
साक्षात्कार की तिथि – | 03-08-2022 |
दावा आपत्ति करने की तिथि – | 27.10.2022 से 31.10.2022 |
दावा आपत्ति की सूचना जिले की वेबसाईट bilaspur.gov.in एवं सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास बिलासपुर के नोटिस बोर्ड में अवलोकन किया जा सकता है। साक्षात्कार में सम्मिलित अभ्यर्थियों को प्रकाशित मेरिट सूची में किसी प्रकार की आपत्ति हो तो सूचना प्रकाशन दिनांक 27.10.2022 से 31.10.2022 तक कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास बिलासपुर में कार्यालयीन समय पर प्रमाणित दस्तावेज के साथ दावा आपत्ति प्रस्तुत किया जा सकता है। निर्धारित तिथि के पश्चात दावा आपत्ति स्वीकार नहीं किये जायेंगे । तथा नियुक्ति आदेश प्रसारित कर दिया जावेगा ।